आइए मनाएं लोकतंत्र का महापर्व

Published at :04 Nov 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
आइए मनाएं लोकतंत्र का महापर्व

आइए मनाएं लोकतंत्र का महापर्व फोटो- मधेपुरा 01कैप्शन- मधेपुरा कॉलेज स्थित डिसपैच सेंटर पर इवीएम की मिलान करते मतदानकर्मीफोटो- 02कैप्शन- इवीएम गाड़ी में रखते मतदान कर्मी फोटो- 03 कैप्शन- इवीएम लेने के बाद डिपार्चर की प्रतीक्षा करते पुलिस कर्मी फोटो- 04कैप्शन- डिसपैच लेने के लिए काउंटर पर लगी भीड़फोटो- 05कैप्शन – भूज्जा खा कर भूख […]

विज्ञापन

आइए मनाएं लोकतंत्र का महापर्व फोटो- मधेपुरा 01कैप्शन- मधेपुरा कॉलेज स्थित डिसपैच सेंटर पर इवीएम की मिलान करते मतदानकर्मीफोटो- 02कैप्शन- इवीएम गाड़ी में रखते मतदान कर्मी फोटो- 03 कैप्शन- इवीएम लेने के बाद डिपार्चर की प्रतीक्षा करते पुलिस कर्मी फोटो- 04कैप्शन- डिसपैच लेने के लिए काउंटर पर लगी भीड़फोटो- 05कैप्शन – भूज्जा खा कर भूख शांत करते पुलिस कर्मीफोटो – 06कैप्शन -इवीएम लेकर गाड़ी की ओर जाते पुलिस कर्मी फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन -समाहरणालय के सभा कक्ष में प्रेस वार्ता करते डीएम फोटो – मधेपुरा 08 कैप्शन – जिला मुख्यालय स्थित टीपी कॉलेज वज्र गृह का निरीक्षण करते डीएम व एसपी -विधानसभा चुनाव . जिले में पांचवें व अंतिम चरण में आज होगा मतदान प्रतिनिधि, मधेपुरा लोकतंत्र के महापर्व में गुरुवार मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के 11 लाख 88 हजार 633 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे . जिले में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए बूथों पर सेंट्रल पारा मीलिट्री फोर्स, बाइक कमांडो दस्ता, बम निरोधी दस्ता सहित जवानों को तैनात किया गया हैं. बुधवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी मो सोहैल व एसपी दलजीत सिंह ने पे्रस वार्ता में बताया कि जिले में कुल 1107 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इनमें 1062 मूल मतदान केंद्र हैं. 45 सहायक मतदान केंद्र हैं. 737 भवनों में ये मतदान केंद्र स्थित हैं. चारो विधानसभा में 60 प्रत्याशी आज अपना भाग्य आजमायेंगे. सभी इवीएम डिसपैच कर दिये गये हैं. मंगलवार को ही मतदानकर्मी मतदान केंद्र पर पहंुच गये थे. मतदान में 6,599 मतदानकर्मी लगे हैं. मतदान की सुरक्षा में 4500 सीपीएफ के जवान हैं तथा 3500 बिहार पुलिस के जवान लगाये गये हैं. जिले में कुल 14 हजार पांच सौ लोग मतदान कार्य में लगे हैं. प्रतिनियुक्त 107 सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी संबंधित मतदान केंद्रों के हर गतिविधि पर नजर बनाये रखेंगे. वहीं 13 जोनल दंडाधिकारी प्रखंडवार एवं चार सुपर जोनल दंडाधिकारी विधान सभा वार मतदान केंद्रों पर नजर बनाये रखेंगे. इसके अलावा 303 प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेंगे एवं इसका समाधान करेंगे. वहीं चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 35 स्थानों पर सीमा को सील किया गया है. 13 फ्लाइंग स्क्वायड एवं 15 एसएसटी लगाये गये है. बुधवार को सीपीएफ के आइजी ऑपरेशन ने कमांडेंट के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिये. — प्रशासनिक तैयारी पूरी — पांचवें चरण में आज होने वाले बिहार विधान सभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है. मतदान का समय सुबह सात बजे से पांच बजे संध्या तक निर्धारित है. — 9596 लोगों ने बंध पत्र जमा किये–स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए जिले में 9596 लोगों से बंध पत्र जमा कराये गये. 18 हजार 92 लोगों पर 107 और 103 की कार्रवाई की गयी. 103 पर सीसीए लगाया गया. 43 लोगों को जिला बदर किया गया. वहीं 34 को थाने में हाजिरी लगाना है. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 19 मामलों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.– 19 मतदान केंद्र बनाये गये आदर्श— जिले के चारों विधान सभा में 49 मतदान केंद्रों को आर्दश मतदान केंद्र बनाया गया है. मधेपुरा में टीपी कॉलेज में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है. 282 मतदान केंद्र पर माइक्रो आब्जर्वर रहेंगे. जिले के 40 मतदान केंद्र एंड्राइड मोबाइल से लैस रहेंगे. वहीं मतदान केंद्रों पर 94 वीडियो कैमरा से लैस कर्मी तैनात रहेंगे. वहीं 69 मतदान केंद्रों पर लाइव वेब कास्टिंग का इंतजाम है. — मतदाता परची देंगे बीएलओ — मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से उनके घर पर मतदान परची 92 प्रतिशत से अधिक मतदाता को उपलब्ध कराया जा चुका है. जिन मतदाताओं को परची प्राप्त नहीं हुआ है वे मतदान केंद्र पर ही बीएलओ के माध्यम से परची प्राप्त कर सकेंगे. — इपिक या मतदाता परची से दें वोट–यदि मतदाता परची प्राप्त नहीं हुई है तो इपिक अथवा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वैकल्पिक दस्तावेज के आधार पर मतदाता अपनी पहचान स्थापित करते हुए अपना मतदान कर सकते है. मतदाता परची स्वयं ही मतदान के समय मतदाता की पहचान स्थापित करने हेतु वैकल्पिक दस्तावेज है. मतदान के लिए मतदान परची की मूल प्रति ही स्वीकार की जायेगी. — पहचान के 11 विकल्प — मतदाताओं को अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए पहचान के रूप में 11 विकल्प सुनिश्चित किये गये है. इनमें – पासपोर्ट- ड्राइविंग लाइसेंस- राज्य अथवा केंद्र व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनी के द्वारा जारी किये गये अपने कर्मी के फोटो पहचान पत्र- बैंक व डाकघर द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र- पैन कार्ड – आरजीआइ, एनपीआर द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड- मनरेगा जॉब कार्ड, – श्रम मंत्रालय योजना अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड – फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज- निर्वाचन आयोग द्वारा प्रमाणित फोटो मतदाता परची- सांसद विधायक या विधान पार्षद को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र — मतदान केंद्रों पर इन सुविधाओं का होना जरूरी — मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए रैंप की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, बैठने के लिए फर्नीचर, रोशनी की व्यवस्था, हेल्प डेक्स की व्यवस्था महिला एवं पुरूष के लिए अलग – अलग शौचालय की व्यवस्था का होना जरूरी है. जिले के सभी मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए इन सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है. जिससे मतदान के समय किसी भी मतदाता को कोई परेशानी न हो. — नि:शक्त व नेत्रहीन मतदाताओं का रखा जायेगा खास ध्यान — मतदान केंद्रों पर विकलांग व नेत्रहीन मतदाताओं को सहायता की भी विशेष व्यवस्था की गयी है. ऐसे मतदाताओं की सहायता के लिए मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हील चेयर द्वारा मतदान केंद्र के अंदर ले जाने की व्यवस्था की गयी है. वहीं नेत्रहीन मतदाताओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए मतदान के लिए ब्रेल लिपी में डमी बैलेट शीट की सुविधा भी सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी. 18 साल से अधिक उम्र के सहयोगी की मदद से ऐसे मतदाता मतदान की सुविधा प्राप्त कर सकते है. — सभा या जुलूस निकाला तो होगी कार्रवाई — मतदान समाप्ति के निर्धारित समय से 48 घंटे पहले से ही जिले में धारा 144 लागू कर दी गयी है. इस दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टियों एवं अन्य लोगों के द्वारा सभा एवं जुलूस निकाली गयी तो उस पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेंगी. इस दौरान संगीत समारोह व अन्य कोई मनोरंजन संबंधी आयोजन पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी. – धारा 144 लागू – बुधवार की शाम 6 बजे से बृहस्पतिवार कीरात्रि 12 बजे तक धारा 144 लागू रहेगा. इस बाबत जिला दंडाधिकारी ने जिला क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू किया हैं.- ड्राइ डे किया गया घोषित- लोकसभा क्षेत्र में बुधवार की शाम 6 बजे तक ड्राइ डे घोषित किया गया है. इस दौरान नशीले मादक पदार्थ न तो विक्रय किया जायेगा न ही ंनिर्वाचन क्षेत्र के भीतर किसी होटल/रेस्तरां/दुकान एवं किसी निजी या सार्वजनिक जगहों पर वितरित किया जायेगा. ड्राइ डे में शराब की ब्रिकी पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी. मतदान के दौरान कोई भी व्यक्ति उपरोक्त आदेश का उल्लंघन करता है तो उसे छह महीने का कारावास या आर्थिक दंड लग सकता है. —- झल्लू बाबू सभागार में नियंत्रण कक्ष — जिला मुख्यालय स्थित झल्लूबाबू सभागार में सभी विधानसभावार नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. चार हंटिंग लाइन लगाया गया है. इसके कारण शिकायत करने वालों को फोन लाइन बिजी नहीं मिलेगी. सभी सेक्टर से पदाधिकारी हर घंटे सूचना देते रहेंगे. सभी शिकायतों का समाधान तीस मिनट के भीतर किया जायेगा. ————महत्वपूर्ण मोबाइल एवं टेलीफोन नंबर जिला नियंत्रण कक्ष – 06476- 223999आलमनगर विधानसभा प्रेक्षक – जेड यू सिद्दीकी – 94304237807091432776नियंत्रण कक्ष – 06479-220022 बिहारीगंज विधानसभा प्रेक्षक – सरमद हफीज 94304237817091432679नियंत्रण कक्ष – 06479- 220011मधेपुरा विधानसभाप्रेक्षक – विजय कुमार मंत्री94304237837319684505नियंत्रण कक्ष – 06476- 223921सिंहेश्वर विधानसभाप्रेक्षक – एम के नरसिम्हा94304237827319684504नियंत्रण कक्ष – 06476-223930—————हमें भी दें महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रभात खबर मधेपुराकार्यालय – 06476- 222216मधेपुरा – 9631818888 (इस नंबर पर व्हाट्सअप भी कर सकते हैं) ———————-ब्रज गृह की सुरक्षा व्यवस्था होगी कड़ी मधेपुरा. मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के लिए मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित टीपी कॉलेज को बज्र गृह बनाया गया है. लोकसभा क्षेत्र के सभी छह विधानसभा से मतदान के बाद आये इवीएम को यहां विधानसभावार केंद्र बनाया गया है. ब्रज गृह की सुरक्षा की व्यवस्था भी पुख्ता की गयी है. बज्रगृह भवन परिसर के चारों कोनों पर छत पर किसी भी विपरीत स्थिति पर नजर रखने के लिए सुरक्षा शेड भी बनाया गया है जहां से पारा मिलिट्री सुरक्षाकर्मी चौबीस घंटे नजर रखेंगे. मतगणना स्थल के चारो ओर कंटीले तारों से घेराबंदी की गयी है. चौबीस घंटे रोशनी के लिए भी बेहतर प्रबंध किया गया है. डीएम व एसपी ने रिकार्ड तोड़ मतदान की अपील कीप्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी मो सोहैल और एसपी दलजीत सिंह ने पांचवें और अंतिम चरण के मतदान में मतदाताओं से विगत सारे रिकार्ड तोड़ कर मतदान करने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन