बिहार की जनता को रखा झांसे में : शरद

Published at :03 Nov 2015 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार की जनता को रखा झांसे में : शरद

बिहार की जनता को रखा झांसे में : शरद फोटो – मधेपुरा 16 कैप्शन – सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव. प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा, मधेपुरा. प्रखंड के मधुराम उच्च विद्यालय के मैदान में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान को लेकर चुनावी सभा को संबोधित किया. मौके […]

विज्ञापन

बिहार की जनता को रखा झांसे में : शरद फोटो – मधेपुरा 16 कैप्शन – सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव. प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा, मधेपुरा. प्रखंड के मधुराम उच्च विद्यालय के मैदान में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान को लेकर चुनावी सभा को संबोधित किया. मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी झूठे वादे कर लोगों को गुमराह कर रही है. पीएम लोगों को झूठे वादे कर झांसे में रखने का काम किया. पीएम ने वादा किया था बेरोजगारी दूर होगी, महंगाई कम किया जायेगा. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. वे बिहार के जनता के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर विकास की गंगा बहेगी. भाजपा जिस उदेश्य से अपना पांव पसार रही है उसमें सफल नहीं होने देंगे. सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार उर्फ ललन एवं मंच संचालन आरजेडी अध्यक्ष रंजन यादव ने किया. मौके पर नीलू सिंह, शैलेश सिंह, सदानंद दास, विजय कुमार, वर्मा नूनू झा, इन्द्रा कुमारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन