गरीब एवं अमीर के बच्चों को देंगे गुणवत्तापूर्ण शक्षिा: पप्पू

Published at :03 Nov 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
गरीब एवं अमीर के बच्चों को देंगे गुणवत्तापूर्ण शक्षिा: पप्पू

गरीब एवं अमीर के बच्चों को देंगे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा: पप्पू उदाकिशुनगंज. अहां सबके घर के हकहूं बेटा छिकों आरू बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्रक प्रत्याशी अहांक घरक बेटा छिक. उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को प्रखंड के करौती पिपरा हाईस्कूल व पुरैनी प्रखंड के मध्य […]

विज्ञापन

गरीब एवं अमीर के बच्चों को देंगे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा: पप्पू उदाकिशुनगंज. अहां सबके घर के हकहूं बेटा छिकों आरू बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्रक प्रत्याशी अहांक घरक बेटा छिक. उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को प्रखंड के करौती पिपरा हाईस्कूल व पुरैनी प्रखंड के मध्य विद्यालय नया टोला के मैदान में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के बगैर कोई भी दल सत्ता की कमान नहीं संभाल सकेंगे. अगर हमारी पार्टी सत्ता में आयी तो अमीरी व गरीबी के बीच की खाई को समाप्त करने का काम करेंगी. सांसद ने कहा कि न तो लालू प्रसाद और न तो नीतीश कुमार अपने कार्यकाल में गरीबी मिटाने का काम किया और न तो किसानों के हित में न कोई काम किया. लेकिन हम जब आयेंगे तो ब्याज रहित ऋण किसानों को दिया जायेगा और खाद बीज भी उपलब्ध कराया जायेगा. इससे किसान खुशहाल हो सकेंगे. उन्होंने कहा कि रोग ग्रस्त लोगों के स्वास्थ्य की जांच सरकारी व निजी पैथौलॉजी में मुफ्त कराया जायेगा. इससे लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी. सभा को राज किशोर मंडल, रमेश कुमार यादव, भूपेंद्र चौरसिया, योगेंद्र यादव, धमेंद्र कुमार यादव समेत दोनों क्षेत्र के प्रत्याशियों ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन