डिक्की तोड़कर 55 हजार उड़ाया
Updated at : 04 Oct 2024 8:51 PM (IST)
विज्ञापन

डिक्की तोड़कर 55 हजार उड़ाया
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मुरलीगंज
मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कार्तिक चौक के समीप चूड़ा मिल मालिक संतोष साह के घर में चोरी की. चोरों ने ट्रक का ताला तोड़कर ढाई लाख नकद, जेवरात व मोबाइल चुरा लिया. वहीं दूसरी ओर शुक्रवार की शाम को काशीपुर चौक पर झपट्टा मार्ग गिरोह के सदस्यों ने एक व्यक्ति के बाइक की डिक्की से 55 हजार रुपया उड़ा लिया. पीड़ित पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरपट्टी निवासी अशोक मंडल ने बताया कि शहर के स्टेट बैंक व बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच से कुल मिलाकर 55 हजार निकलकर वह घर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में काशीपुर चौक पर रखकर वह दुकान में दाढ़ी बनवाने के लिए गया. इसी दौरान वहां एक युवक आया एवं पहले बातों में उलझाया और फिर उसके बाद डिक्की तोड़कर पैसा से भरा थैला लेकर भागने लगा. जिसे देखते ही उनका पीछा भी किया. वह अपने दूसरे बाइक सवार साथी के बाइक पर सवार होकर फरार हो गया. पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची मुरलीगंज थाने की पुलिस ने पहुंची .डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




