आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता - डीएम

Published by : Kumar Ashish Updated At : 08 Jun 2026 5:33 PM

विज्ञापन

आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता - डीएम

विज्ञापन

जनसुनवाई में 41 मामलों की हुई सुनवाई मधेपुरा. जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित व प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आठ जून को समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक व विकासात्मक समस्याओं से संबंधित 41 आवेदन प्रस्तुत किये. जनसुनवाई के दौरान डीएम ने सभी आवेदनों को सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले का त्वरित, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन व जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच हैण्इ सके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाता है. डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन सुशासन, पारदर्शिता व जवाबदेही के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य कर रहा है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर करते हुए आवेदकों को यथाशीघ्र राहत प्रदान की जाय. उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध व न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है. जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों व सुझावों पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था को व अधिक संवेदनशील, प्रभावी व जनोन्मुख बनाया जा सके.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन