युवा मंडल विकास अभियान शुरू, गांव-गांव सक्रिय होंगे युवा मंडल

Published by : Kumar Ashish Updated At : 08 Jun 2026 5:50 PM

विज्ञापन

युवा मंडल विकास अभियान शुरू, गांव-गांव सक्रिय होंगे युवा मंडल

विज्ञापन

विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से यूवीके कॉलेज पुरैनी में युवा मंडल विकास अभियान का शुभारंभ किया गया. अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में युवा मंडलों को सक्रिय कर युवाओं को कौशल विकास, स्वयंसेवा व राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ा जायेगा. मधेपुरा. यूवीके कॉलेज, पुरैनी में सोमवार को युवा मंडल विकास अभियान का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो अमरेंद्र झा ने हरी झंडी दिखाकर किया. प्राचार्य ने मेरा युवा भारत (माय भारत) पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा स्वयंसेवी गतिविधियों से जोड़ना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है. मौके पर सौरभ कुमार ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इसके तहत छह युवाओं की एक टीम गठित की गयी है. यह टीम गांव-गांव जाकर युवा मंडलों को सक्रिय करने का कार्य करेगी. उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवा मंडलों के नेटवर्क का विस्तार व सुदृढ़ीकरण करना है. उन्होंने कहा कि अभियान के तहत निष्क्रिय युवा मंडलों को पुनः सक्रिय किया जायेगा. साथ ही युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया जायेगा तथा उन्हें सामुदायिक विकास और राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए नेतृत्व क्षमता व आवश्यक कौशल से सशक्त किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से युवाओं को संगठित कर सामाजिक, शैक्षणिक व विकासात्मक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा रहा है. कार्यक्रम में यूवीके कॉलेज के निदेशक डॉ सीपू झा, राकेश कुमार, अभिषेक आचार्य, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन