गोद भराई सह सुपोषण दिवस पर गर्भवती महिलाओं को दी गयी पोषण व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
Published by : Kumar Ashish Updated At : 08 Jun 2026 5:45 PM
विज्ञापन
गोद भराई सह सुपोषण दिवस पर गर्भवती महिलाओं को दी गयी पोषण व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को गोद भराई सह सुपोषण दिवस का आयोजन किया गया. मौके पर आंगनबाड़ी केंद्रों को सजाया गया व रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर कार्यक्रम को विशेष रूप दिया गया.
पारंपरिक रीति-रिवाज से हुई गोद भराई
कार्यक्रम के दौरान सेविकाओं व सहायिकाओं ने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई की रस्म अदा की गयी. महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर तथा फल व अन्य उपहार सामग्री भेंट कर उनके स्वस्थ व सुरक्षित मातृत्व की कामना की गयी.
पौष्टिक आहार और नियमित जांच पर जोर
मौके पर मुख्य सेविका व स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा संतुलित व पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी. केंद्रों पर प्रदर्शित हरी सब्जियां, फल, दाल, चावल तथा सहजन की पत्तियों के पोषण गुणों के बारे में बताते हुए उन्हें दैनिक भोजन में शामिल करने की सलाह दी गयी.
कुपोषण से बचाव के मंत्र
सेविकाओं ने कहा कि गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं को कुपोषण से बचाने के लिए समय पर पौष्टिक भोजन, आयरन व फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन तथा नियमित स्वास्थ्य जांच आवश्यक है. साथ ही स्वच्छता अपनाने व संतुलित आहार लेने पर भी विशेष जोर दिया गया.
B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










