अधार कार्ड बनाने में बिचौलिया हावी

बीडीओ ने किया मामले की जांच, अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ की जायेगी कार्रवाई– घैलाढ़. प्रखंड में आधार कार्ड बनाने में बिचौलिया व दलाल काफी सक्रिय हो गये है. बरदाहा पंचायत के वार्ड नंबर पांच में दीना भद्री स्थान के पीछे एक झोपर पटटी में ऑन सॉफ्टवेयर सहरसा के दो लड़का राजेश कुमार एवं […]
बीडीओ ने किया मामले की जांच, अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ की जायेगी कार्रवाई– घैलाढ़. प्रखंड में आधार कार्ड बनाने में बिचौलिया व दलाल काफी सक्रिय हो गये है. बरदाहा पंचायत के वार्ड नंबर पांच में दीना भद्री स्थान के पीछे एक झोपर पटटी में ऑन सॉफ्टवेयर सहरसा के दो लड़का राजेश कुमार एवं पप्पू कुमार एवं वार्ड नंबर एक के राजेश कुमार के द्वारा प्रत्येक आदमी से 50 से 60 रूपया लेकर आधार कार्ड बनाया जा रहा था. ग्रमीणों द्वारा बीडीओ को इनकी शिकायत की गयी. मौके पर पहुंच कर बीडीओ आशा कुमारी जब दोनों लड़के से पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि हमलोग ऑन सॉफ्टवेयर से जिलापदाधिकारी के चिटठी पर यहां आधार कार्ड बनाने आये है. बीडीओ ने जब उनसे पूछा गया कि 50 से 60 रूपया क्यों ले रहे है उन्होंने बताया कि बरदाहा के वार्ड नंबर एक के राजेश शर्मा द्वारा रूपये की वसूली किया जाता है. जबकि आम लोगों की शिकायत थी की हमलोगों से 50 से 60 रूपया लिया जाता है. इस दौरान बीडीओ आशा कुमारी ने ऑन साफ्टवेयर प्रोपराइटर सोनू कुमार से बात किये तो बताया कि मेरे द्वारा एक भी रूपया लेने का आदेश नहीं दिया गया. लेकिन वे अपने मुनाफे के लिए प्रत्येक आदमी से राशि की वसूली कर रहे है. बीडीओ आशा कुमार ने उपस्थित कर्मियों से कहा कि आप लोग जब तक जिलाधिकारी का चिटठी कार्यालय नहीं पहुंचाते है तक कार्य संचालन ठप रहेगा. उन्होंने कहा कि इनके उपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही लिखित आवेदन जिला पदाधिकारी को भेजा जायेगा. वहीं उन्होंने कहा कि जितने लोगों का राशि लिया गया है सभी का राशि उन्हें पुन: लौटायें. लेकिन अभी तक कर्मियों के द्वारा राशि लोगों को वापस नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










