MADHEPURA: तेज बारिश ने बदला शहर का हाल: सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा पानी

Published by :Shruti Kumari
Published at :09 May 2026 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
MADHEPURA: तेज बारिश ने बदला शहर का हाल: सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा पानी

बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी

कई जगहों पर वर्षा का पानी भर जाने से सड़क और नाले एक समान नजर आने लगे. कुछ इलाकों में लोगों के घरों में भी बारिश का पानी घुसने की सूचना है

विज्ञापन

मधेपुरा से अमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट:

मधेपुरा में शुक्रवार देर शाम से लेकर रात करीब 9 बजे तक मूसलाधार बारिश और इस कदर तेज बारिश हुई कि एक तरफ उमस से राहत मिली, तो दूसरी तरफ शहर की सूखी सड़कें देखते ही देखते जलमग्न हो गईं. कई गली-मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन गई. इस बारिश से शहर का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया.

कई जगहों पर वर्षा का पानी भर जाने से सड़क और नाले एक समान नजर आने लगे. कुछ इलाकों में लोगों के घरों में भी बारिश का पानी घुसने की सूचना है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश की यह रफ्तार अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है.

शुक्रवार रात करीब 9 बजे तक लगातार बारिश होती रही. हालांकि पिछले तीन दिनों से मधेपुरा और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश की फुहार पड़ रही थी. सुबह से हल्की बारिश के बीच लोग अपना कामकाज कर रहे थे, लेकिन दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली. तेज हवा के साथ बारिश की रफ्तार बढ़ गई और लोग संभलने से पहले ही भीगने को मजबूर हो गए.

बाजार में निकले लोग जल्दबाजी में घर की ओर लौटे. कई लोग रास्ते में ही फंस गए, जबकि कई पूरी तरह भीगकर घर पहुंचे. शुक्रवार रात तक सड़कें सिर्फ भीगी हुई नहीं थीं, बल्कि कई जगह जलभराव की स्थिति बन चुकी थी. दिन में सूखी सड़कों पर आए लोग जब लौटे तो मोहल्लों में पानी भरा देखकर हैरान रह गए.

लगभग दो घंटे की तेज बारिश में गुलजारबाग, पुरानी बाजार, भिरखी सहित कई मोहल्ले जलमग्न हो गए. सबसे अधिक परेशानी बस यात्रियों को हुई, जो पटना और मुजफ्फरपुर जाने के लिए मधेपुरा बस स्टैंड पहुंचे थे. यहां भी चारों ओर जलजमाव की स्थिति बनी रही.

सावन की आखिरी सोमवारी को सिंहेश्वर बाबा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु भी बारिश में भीगते हुए लौटे.

कृषि के लिहाज से इस बारिश का असर अलग-अलग फसलों पर अलग होगा. सब्जी की फसलों को छोड़कर धान, पाट और अन्य फसलों के लिए इसे फायदेमंद माना जा रहा है. कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मियों के अनुसार, इस बारिश से धान और अन्य फसलों को लाभ मिलेगा, लेकिन अगर इसी तरह मौसम बना रहा तो सब्जी की फसलों पर विपरीत असर पड़ सकता है.

मौसम विभाग ने बताया है कि मधेपुरा के ऊपर से मॉनसून की एक विशेष मौसमीय रेखा गुजर रही है, जिसके कारण जिले में भारी बारिश हो रही है. विभाग ने अगले 48 घंटे तक गरज-चमक और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है और अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन