15 तक डेटा अपलोड करने का निर्देश, हजारों छात्राओं के सपनों को मिलेगी उड़ान

Updated:
विज्ञापन
15 तक डेटा अपलोड करने का निर्देश, हजारों छात्राओं के सपनों को मिलेगी उड़ान

15 तक डेटा अपलोड करने का निर्देश, हजारों छात्राओं के सपनों को मिलेगी उड़ान

विज्ञापन

स्नातक पास छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 50 रुपये हजार प्रोत्साहन राशि मिलेगी जल्द मधेपुरा. स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय सहित राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से स्नातक की परीक्षा पास करने वाली डेढ़ लाख से अधिक छात्राओं को जल्द ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलने वाली है. उच्च शिक्षा विभाग ने इसको लेकर राज्य के 17 विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी किया है कि वे दिसंबर 2025 तक स्नातक उत्तीर्ण करने वाली सभी छात्राओं का डेटा हर हाल में पोर्टल पर अपलोड कर दें. इसके लिए 15 मई 2026 तक की डेडलाइन तय की गयी है. उच्च शिक्षा – निदेशक प्रो डॉ एनके अग्रवाल ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों को स्पष्ट आदेश दिया है कि इस कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए. सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि कोई भी पात्र छात्रा इस लाभ से वंचित न रह जाए. विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे पूर्व में छूटे हुए परीक्षाफल और सरकार से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों को भी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से जोड़ें.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन