MADHEPURA NEWS: टीआरई-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला काँग्रेस कमिटी

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि टीआरई-4 भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी और अस्पष्टता के कारण लाखों अभ्यर्थी परेशान हैं. अपनी जायज मांगों को लेकर सड़क पर उतरे छात्रों की समस्याओं को सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

विज्ञापन

मधेपुरा से राजकुमार की रिपोर्ट:

आपके शहर में

विज्ञापन

मधेपुरा: बिहार में टीआरई-4 अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, मधेपुरा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की गई.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सौरव ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र एवं शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज लोकतंत्र पर सीधा हमला है. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है.

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि टीआरई-4 भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी और अस्पष्टता के कारण लाखों अभ्यर्थी परेशान हैं. अपनी जायज मांगों को लेकर सड़क पर उतरे छात्रों की समस्याओं को सुनने के बजाय उन पर लाठियां बरसाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि अभ्यर्थियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, घायल छात्रों को उचित इलाज और मुआवजा दिया जाए तथा टीआरई-4 भर्ती प्रक्रिया को जल्द पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए.

संतोष Kumar सौरव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और बेरोजगार अभ्यर्थियों के संघर्ष के साथ खड़ी रहेगी और उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस कनेक्ट सेंटर के सदस्य अनिल कुमार बंधु, मुकेश कुमार यादव, शत्रुघ्न भक्त और गंगा मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन