ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियों को मिली अधिकार की जानकारी

Published at :15 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियों को मिली अधिकार की जानकारी

फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन- प्रतिनिधि, शंकरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य शंकरपुर में ग्राम कचहरी के प्रतिनिधि व कर्मियों का तीन दिवसीय गैर आवासीय शिविर का आयोजन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज प्रताप त्यागी ने शिविर का उद्घाटन किया. इस मौके पर पंचायती राज के प्रशिक्षक भीम शंकर सिंह ने ग्राम कचहरी के प्रतिनिधि व […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन- प्रतिनिधि, शंकरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य शंकरपुर में ग्राम कचहरी के प्रतिनिधि व कर्मियों का तीन दिवसीय गैर आवासीय शिविर का आयोजन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज प्रताप त्यागी ने शिविर का उद्घाटन किया. इस मौके पर पंचायती राज के प्रशिक्षक भीम शंकर सिंह ने ग्राम कचहरी के प्रतिनिधि व कर्मियों को परिचय करवा कर उनके अधिकार, कर्तव्य व प्रशिक्षण के महत्व को बताया. मौके पर उपस्थित बीडीओ श्री त्यागी ने ग्राम कचहरी के आदर्शों को समान पंचायती राज द्वारा दिये गये अधिनियम को पालन करने की बातें रखी. इस अवसर पर राज्य द्वारा प्राप्त ग्राम कचहरी के मार्ग दर्शिका सभी ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियों व कर्मियों को हस्तगत कराया. 35 प्रतिभागियों का टीम बना क र तीन ग्रुप में प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक के रूप में वकील संध्या कुमारी, पिंटू सिंह, पंकज कुमार, अमरेंद्र कुमार ने ग्राम कचहरी के अधिनियम के बारे में जानकारी दी. परसा के सरपंच दिगंबर राय व बेह रारी के सरपंच वीरेंद्र मेहता ने अपने ग्राम कचहरी के गतिविधियों की जानकारी प्रशिक्षण के माध्यम से उपस्थित सभी सरपंच, उप सरपंच, न्याय मित्र व न्याय सचिव को दी. मौके पर सरपंच राय बहादुर यादव, वीरेंद्र मेहता, आशा देवी, सुनीता देवी, अरविंद सरदार, मीणा देवी, उप सरपंच लालकुन यादव, अशोक ठाकुर, विष्णु देव यादव, राजपाल मुखिया आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन