ट्रक की टक्कर, चालक गंभीर

Published at :14 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर, चालक गंभीर

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर-पिपरा मुख्य पथ एनएच 106 पर बुढ़ावे पुल के समीप शनिवार की अहले सुबह दो ट्रक में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों ट्रक का चालक जख्मी हो गया. घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गेहूं लदा एक ट्रक सिंहेश्वर से पिपरा की ओर जा रहा था. वहीं आलू लदा दूसरा ट्रक […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर-पिपरा मुख्य पथ एनएच 106 पर बुढ़ावे पुल के समीप शनिवार की अहले सुबह दो ट्रक में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों ट्रक का चालक जख्मी हो गया. घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गेहूं लदा एक ट्रक सिंहेश्वर से पिपरा की ओर जा रहा था. वहीं आलू लदा दूसरा ट्रक सिंहेश्वर की ओर आ रहा था. इस दौरान बुढ़ावे पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप दोनों ट्रक में टक्कर हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों चालक फुलचंद पासवान व संतोष यादव को सिंहेश्वर पीएचसी ले जाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों चालक को रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे सिंहेश्वर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, एसआइ शंभु कुमार घटनास्थल पर पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन