चिकित्सकों की सामूहिक हड़ताल सातवें दिन भी जारी

Published at :09 Mar 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सकों की सामूहिक हड़ताल सातवें दिन भी जारी

मधेपुरा. बिहार राज्य अनुबंध चिकित्सक संघ के आह्वान पर मधेपुरा जिले के सभी अनुबंध पर बहाल चिकित्सकों की हड़ताल लगातार सातवें दिन सोमवार को भी जारी रही. चिकित्सकों के एक साथ हड़ताल पर जाने से जिले में मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. हड़ताल के कारण अस्पताल में आये मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ता […]

विज्ञापन

मधेपुरा. बिहार राज्य अनुबंध चिकित्सक संघ के आह्वान पर मधेपुरा जिले के सभी अनुबंध पर बहाल चिकित्सकों की हड़ताल लगातार सातवें दिन सोमवार को भी जारी रही. चिकित्सकों के एक साथ हड़ताल पर जाने से जिले में मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. हड़ताल के कारण अस्पताल में आये मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ता है. खास कर ग्रामीण क्षेत्रों से आये मरीज को इलाज कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है. हालांकि अस्पताल में जो नियमित डॉक्टर है वो कार्यरत हैं, लेकिन मरीजों की बढ़ती तादाद के कारण इलाज में काफी परेशानी हो रही है. हड़ताल पर मुख्य रूप से डा बीबी मंडल, डा प्रिय रंजन भास्कर, डा फुल कुमार, डा केशर,डा संतोष कुमार, डा विनीता भारती, डा राजेश कुमार, डा कुमारी पल्ली, डा महाश्वेता, डा अमित पोद्दार, डा मनोज कुमार, डा विपुल कुमार, डा अजय कुमार, डा इंदू कुमारी, डा अमृता रेशमी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन