समारोह पूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय दिवस

मधेपुरा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को चुल्हाय मार्ग स्थित सुभाष चंद्र मंच गांधी पार्क में समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय महिला शक्ति के अध्यक्ष डॉ नारायणी यादव ने किया. मौके पर उन्होंने आओ जागो बहन स्मारिका का विमोचन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं […]
मधेपुरा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को चुल्हाय मार्ग स्थित सुभाष चंद्र मंच गांधी पार्क में समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय महिला शक्ति के अध्यक्ष डॉ नारायणी यादव ने किया. मौके पर उन्होंने आओ जागो बहन स्मारिका का विमोचन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं राष्ट्र कि शक्ति होती है. राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है. महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचाना होगा. बहनों को स्वयं जगना होगा एवं शिक्षित बनना होगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठित हो कर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा. उन्होंने कहा कि लोक सभा व विधान सभा में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें नहीं है. जबकि विश्व के अन्य विकसित एवं विकासशील देशों के संसद में महिलाओं का स्थान आरक्षित है. जबकि लोक सभा एवं विधान सभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक सांस द में पहली बार 12 सितंबर 1996 को पेश किया गया था. 19 वर्ष बीतने के बाद भी विधेयक पास नहीं हो सका, ऐसी स्थिति में महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानना होगा और संगठित हो कर संघर्ष करना होगा. इस अवसर पर रूबी कुमारी, आरती यादव, नम्रता प्रसाद, अविता प्रसाद, प्रीति कुमारी, सीमा कुमार, प्रियंका यादव, चित्रलेखा सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










