नियोजित चिकित्सकों कीहड़ताल जारी

फोटो- मधेपुरा 45कैप्शन- ओपीडी मरीजों की लगी भीड़ मधेपुरा. जिले में नियोजित चिकित्सकों की हड़ताल लगातार पांचवे दिन भी जारी रही. चिकित्सकों की हड़ताल से सदर अस्पताल सहित जिले भर के पीएचसी में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गयी है. होली के दिन चिकित्सकों के हड़ताल पर रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना […]
फोटो- मधेपुरा 45कैप्शन- ओपीडी मरीजों की लगी भीड़ मधेपुरा. जिले में नियोजित चिकित्सकों की हड़ताल लगातार पांचवे दिन भी जारी रही. चिकित्सकों की हड़ताल से सदर अस्पताल सहित जिले भर के पीएचसी में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गयी है. होली के दिन चिकित्सकों के हड़ताल पर रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान सिविल सर्जन जेपी मंडल, उपाधीक्षक आरपी कर्ण, डा अशोक वर्मा, डा अखिलेश कुमार ओपीडी संभाल रहे थे. मौके पर नियमित चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मी ही नजर आ रहे थे. एक महिला चिकित्सक डा पूनम कुमार ओपीडी एवं इमरजेंसी वार्ड में रोगियों को देख रही थी. शनिवार को सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










