होली के दिन नाबालिग का अपहरण

मधेपुरा. जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र से होली के दिन एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया. इस बाबत अपहृत लड़की के पिता ने गम्हरिया थाना में सिंहेश्वर बाजार निवासी विनोद कुमार गुप्ता और प्रेम कुमार छोटू पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी है. वहीं गम्हरिया थानाध्यक्ष मकसूद अशर्फी ने त्वरित […]
मधेपुरा. जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र से होली के दिन एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया. इस बाबत अपहृत लड़की के पिता ने गम्हरिया थाना में सिंहेश्वर बाजार निवासी विनोद कुमार गुप्ता और प्रेम कुमार छोटू पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी है. वहीं गम्हरिया थानाध्यक्ष मकसूद अशर्फी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद कुमार गुप्ता को हिरासत में ले लिया है. हालांकि 36 घंटा बीत जाने के बावजूद अब तक अपहृत लड़की की बरामदगी नहीं हो पायी है. घटना की बाबत गम्हरिया के कायस्थ टोला निवासी अपहृत लड़की रूपम कुमारी के पिता ने बताया कि होली के रोज करीब तीन बजे दिन में रूपम शौच के लिए बगल के नहर पर गयी थी. इस दौरान नामजद आरोपियों ने लड़की का अपहरण कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर लड़की को बरामद करने के प्रयास में जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










