मारपीट में गर्भवती महिला जख्मी

मधेपुरा. मुरलीगंज नगर पंचायत स्थित वार्ड 15 में एक ही परिवार में हुए हिंसक झड़प के दौरान तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है. गर्भवती महिला की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों का का इलाज सदर अस्पताल मधेपुरा में किया जा रहा है. इलाज के दौरान […]
मधेपुरा. मुरलीगंज नगर पंचायत स्थित वार्ड 15 में एक ही परिवार में हुए हिंसक झड़प के दौरान तीन लोग जख्मी हो गये. घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है. गर्भवती महिला की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों का का इलाज सदर अस्पताल मधेपुरा में किया जा रहा है. इलाज के दौरान जख्मी मनोज यादव ने बताया कि दयाद सुरेंद्र यादव का लड़का उनके आंगन में लगा फूंस का टाट तोड़ रहा था. इस पर उनकी गर्भवती पत्नी संजू देवी ने टाट तोड़ने का विरोध किया. इससे आक्रोशित होकर सुरेंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया. सदर थाना पुलिस द्वारा घायलों का फर्द बयान दर्ज कर मुरलीगंज थाना अग्रतर कार्रवाई के लिए भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










