इलाज कराने आये तो पेयजल भी लायें

Published at :02 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
इलाज कराने आये तो पेयजल भी लायें

फोटो – मधेपुरा 13,14कैप्शन- पीएचसी परिसर में खराब पड़ा चापाकल. प्रतिनिधि, सिंहेश्वर (मधेपुरा)सिंहेश्वर पीएचसी आप इलाज कराने जा रहे है तो पेयजल की व्यवस्था साथ ले कर पहुंचे. नहीं तो गला सूखने पर बोतल बंद पानी खरीद कर पीना होगा. यह स्थिति पिछले एक माह से सिंहेश्वर पीएचसी में बनी हुई है. पीएचसी परिसर का […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 13,14कैप्शन- पीएचसी परिसर में खराब पड़ा चापाकल. प्रतिनिधि, सिंहेश्वर (मधेपुरा)सिंहेश्वर पीएचसी आप इलाज कराने जा रहे है तो पेयजल की व्यवस्था साथ ले कर पहुंचे. नहीं तो गला सूखने पर बोतल बंद पानी खरीद कर पीना होगा. यह स्थिति पिछले एक माह से सिंहेश्वर पीएचसी में बनी हुई है. पीएचसी परिसर का तीनों चापाकल खराब पड़ा है. बेकार हैं तीनों चापाकल इस पीएचसी में एक आयरन रिमूवल और दो सामान्य चापाकल लगे हुए है , लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही यह शोभा की वस्तु बन गयी है. – सप्लाइ पाइप नहीं करता काममरीजों को शुद्ध पेय जल मुहैया करवाने के उद्देश्य से पीएचइडी द्वारा पानी टंकी का सप्लाई पाइप इस पीएचसी में भी बिछाया गया था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इस पाइप से आज तक पानी का एक बूंद भी नहीं निकला. पाइप बिछाने वालों ने भी कभी तकनीकी खराबी को दूर करना अपनी जवाबदेही नहीं समझा. जिस कारण सिंहेश्वर पीएचसी आने वाले मरीज प्यासे रह जाते है. -शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई महिला मरीजों को पानी के कारण हो रहे परेशानी को देख कर अस्पताल में पद स्थापित महिला चिकित्सक डॉ सदफ हयात पीएचइडी पहुंच कर कर्मियों से अस्पताल के चापाकल और पाइप लाइन को ठीक करने की गुहार लगायी. लेकिन महिला चिकित्सक के शिकायत को भी एक महीना होने को है. लेकिन अब तक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूरा करना उचित नहीं समझ रहे है. सभी चापाकल को कल ठीक करवाया जायेगा. पाइप लाइन में क्या खराबी है यह मुझे मालूम नहीं है, लेकिन कल पाइप लाइन को सुचारु करने का प्रयास भी किया जायेगा. अरुण कुमार, कनीय अभियंता, पीएचइडी, सिंहेश्वर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन