यूरिया लूड कांड: पांचवे दिन भी दुकानें बंद

Published at :15 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
यूरिया लूड कांड: पांचवे दिन भी दुकानें बंद

-दुकान बंद को लेकर पदाधिकारी ने की व्यवसायियों के साथ बैठक. प्रतिनिधि, मुरलीगंजप्रखंड में यूरिया लूटकांड के बाद दहशत में आयें उर्वरक व्यवसायियों ने पांचवें दिन भी अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी, जिसकों लेकर किसानों में खाद नहीं मिलने की वजह से फसल की बरबादी से काफी चिंता बनी हुई है. रविवार को कृषि विकास केंद्र […]

विज्ञापन

-दुकान बंद को लेकर पदाधिकारी ने की व्यवसायियों के साथ बैठक. प्रतिनिधि, मुरलीगंजप्रखंड में यूरिया लूटकांड के बाद दहशत में आयें उर्वरक व्यवसायियों ने पांचवें दिन भी अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी, जिसकों लेकर किसानों में खाद नहीं मिलने की वजह से फसल की बरबादी से काफी चिंता बनी हुई है. रविवार को कृषि विकास केंद्र परिसर में थानाध्यक्ष एवं बीएओ ने व्यवसायियों के साथ खाद दुकान खुलवाने को लेकर बैठक किया. इसमें स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया गया कि व्यवसायियों पुरी सुरक्षा व्यवस्था दी जायेगी. आगे इस प्रकार की घटना नहीं होने दिया जायेगा. वहीं व्यवसायियों ने कहा कि मुरलीगंज के व्यवसायी यूनियन के प्रशासनिक वरीय अधिकारी को लिखित रूप से पूर्व में हुए घटना की जानकारी दी जायेगी. मौके पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव, सहरसा प्रमंडलीय उर्वरक संघ प्रवक्ता बिनोद वाफना, मुरलीगंज उर्वरक संघ अध्यक्ष रामगोपाल आग्रवाल, उपाध्यक्ष रामावतार यादव, सचिव रंजित चौधरी, सह सचिव संतोष भगत सहित शहर के थौक एवं खुदरा व्यवसायी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन