बीस सूत्री की बैठक स्थगित

Published at :14 Feb 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
बीस सूत्री की बैठक स्थगित

सिंहेश्वर. प्रखंड कार्यालय के सभागार में आहूत बीस सूत्री समिति की बैठक सदस्यों के कोरम पूरा नहीं होने के कारण अगली तिथि तक के लिए स्थगित कर दी गयी है. ज्ञात हो कि शनिवार को प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक बुलायी गयी थी. लेकिन दिन के दो बजे तक कोरम पूरा नहीं होने के […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर. प्रखंड कार्यालय के सभागार में आहूत बीस सूत्री समिति की बैठक सदस्यों के कोरम पूरा नहीं होने के कारण अगली तिथि तक के लिए स्थगित कर दी गयी है. ज्ञात हो कि शनिवार को प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक बुलायी गयी थी. लेकिन दिन के दो बजे तक कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया. जानकारी देते हुए प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष हरेंद्र मंडल ने बताया कि कई सदस्य और अधिकारी बैठक की सूचना रहने के बावजूद उपस्थित नहीं हुए. दूसरी तरफ बैठक को लेकर बीडीओ अजीत कुमार बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ चौहान जदयू नेता सियाराम यादव, दानी यादव, प्रकाश जायसवाल, डा चंद्रभान सिंह, आइसीडीएस की सुनीता कुमारी, एसबीआइ के ब्रांच मैनेजर प्रवीर कुमार यादव, बीइओ डा यदुवंश यादव आदि उपस्थित हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन