सत्संग ही है हर समस्या की दवा

फोटो – 02कैप्शन – प्रतिनिधि, घैलाढ़प्रखंड के कमलपुर चिकनोटवा में युवा शक्ति बजरंग क्लब की ओर से सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रवचन करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रवचक रामायणी रामबालक दास जी ने कहा कि सत्संग ही हर समस्या की दवा है. केवल मनुष्य ही नहीं देवी-देवता पर भी किसी प्रकार की समस्या आयी है, तो […]
फोटो – 02कैप्शन – प्रतिनिधि, घैलाढ़प्रखंड के कमलपुर चिकनोटवा में युवा शक्ति बजरंग क्लब की ओर से सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रवचन करते हुए अंतरराष्ट्रीय प्रवचक रामायणी रामबालक दास जी ने कहा कि सत्संग ही हर समस्या की दवा है. केवल मनुष्य ही नहीं देवी-देवता पर भी किसी प्रकार की समस्या आयी है, तो उन्होंने भी सत्संग का ही सहारा लेकर समस्या का निदान किया. उदाहरण स्वरूप उन्होंने कहा कि जब शिव जी की धर्मपत्नी सती जल गयी तो वे विक्षिप्त हो गये. शिव जी ने गांव-गांव में होने वाले सत्संग का सहारा लिया. सत्संग में जाते-जाते एक दिन नीलगिरी पर्वत पर कागभुसुंडी का रूप लेकर प्रवचन का लाभ लिया. कुछ काल के सत्संग के सेवन से सती ने पार्वती का देह धारण कर फिर से शिव को प्राप्त किया. उन्होंने सत्संग रूपी अस्पताल के वैद्य संत होते हैं. बाबा राम बालक दास जी ने कहा कि राजा परीक्षित के भागवत यज्ञ में श्री सुखदेव जी बताया है कि हे राजन भारत वर्ष में जब तक सत्संग होगा. पृथ्वी पर कोई प्रलय नहीं होगा. उन्होंने कहा कि सत्संग यदि दुश्मन के दरवाजे पर हो तो भी बिना बुलाये जाना चाहिए. धर्म प्रेमी बाबा के प्रवचन को शांति पूर्वक सुन रहे थे. पंडाल में हजारों भीड़ लगी हुई थी. सांसद को दी बधाई घैलाढ़. युवा शक्ति के प्रखंड रोशन यादव के आवास राजद एवं युवा शक्ति की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में घैलाढ़ के पूर्व जिप सदस्य सह अध्यक्ष राम कुमार यादव एवं घैलाढ़ प्रखंड के कमलेश यादव को प्रतिनिधि बनाने पर मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को बधाई एवं धन्यवाद दिया. मौके पर बिल्टू यादव, बबलू सिंह, त्रिभुवन यादव, सरोज यादव, देव मोहन कुमार, मुन्ना कुमार, अमित कुमार, उमेश कुमार, रमण कुमार, चंदन कुमार आदि नेता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










