अरार थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
थाना क्षेत्र के कंटाही निवासी किशुनदेव शर्मा को शनिवार रात संध्या गश्ती के दौरान उसके घर से गिरफ्तार किया गया. वह ग्वालपाड़ा/अरार थाना कांड संख्या 78/17 का अभियुक्त है.
ग्वालपाड़ा(मधेपुरा) से हीरानंद झा की रिपोर्ट:
मधेपुरा: अरार थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कुमार ने दी.
थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के कंटाही निवासी किशुनदेव शर्मा को शनिवार रात संध्या गश्ती के दौरान उसके घर से गिरफ्तार किया गया. वह ग्वालपाड़ा/अरार थाना कांड संख्या 78/17 का अभियुक्त है. उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था.
वहीं दूसरी ओर अरार थाना क्षेत्र के विरगांव चतरा निवासी कैलाश साह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष के अनुसार कैलाश साह के विरुद्ध महिला थाना कांड संख्या 1/19 दर्ज है. वह भी लंबे समय से फरार चल रहा था. शनिवार रात संध्या गश्ती के दौरान चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में उसे गिरफ्तार किया गया.
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










