शिविर में दो सौ मरीजो की नि:शुल्क जांच

फोटो – 06कैप्शन – कार्डियोडायबिटीक केयर की ओर से लगाया गया था शिविरशिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों ने की मरीजों की जांच 22 लाख की लागत से लगायी गयी है इकोकार्डियोग्राफी मशीन प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित पूर्णिया गोला चौक से जयपालपट्टी चौक के बीच कार्डियोडायबिटीक केयर मधेपुरा के द्वारा नि:शुल्क जांच शिविर का […]
फोटो – 06कैप्शन – कार्डियोडायबिटीक केयर की ओर से लगाया गया था शिविरशिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों ने की मरीजों की जांच 22 लाख की लागत से लगायी गयी है इकोकार्डियोग्राफी मशीन प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित पूर्णिया गोला चौक से जयपालपट्टी चौक के बीच कार्डियोडायबिटीक केयर मधेपुरा के द्वारा नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया. शिविर में करीब दो सौ से अधिक मरीजों की इसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच की गयी. जांच के दौरान क्लनिक के मुख्य चिकित्सा वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इकोकार्डियोग्राफी मशीन से जांच की शुरुआत गुरुवार से की गयी. इसलिए नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया है. डॉ कुमार ने बताया कि 22 लाख की लागत से मधेपुरा में पहली बार इकोकार्डियोग्राफी मशीन लगायी गयी है. इस मशीन से हृदय से संबंधित बीमारियों का पता आसानी से लगाया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार सही इलाज किया जाता है. हर्ट अटैक का पता भी आसानी से लगाया जा सकता है. शिविर में पटना से आये पेट व लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ विजय शंकर, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ शिशिर, डॉ शहनाज सहित अन्य डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










