्रप्रखंड से मिल रही आधी अधूरी सूचना

प्रतिनिधि, बिहारीगंजप्रखंड कार्यालय से सूचना मांगने के बावजूद नहीं मिलती है. गमैल पंचायत के राजू राणा ने सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगी कि गमैल पंचायत में वित्तीय वर्ष 2011-12, 2012-13, 2013-14 मुखिया मद से कौन-कौन सी योजना स्वीकृत की गयी. 20 दिसंबर को दिये गये आवेदन का जवाब के रूप में बिहारीगंज बीडीओ […]
प्रतिनिधि, बिहारीगंजप्रखंड कार्यालय से सूचना मांगने के बावजूद नहीं मिलती है. गमैल पंचायत के राजू राणा ने सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगी कि गमैल पंचायत में वित्तीय वर्ष 2011-12, 2012-13, 2013-14 मुखिया मद से कौन-कौन सी योजना स्वीकृत की गयी. 20 दिसंबर को दिये गये आवेदन का जवाब के रूप में बिहारीगंज बीडीओ सह लोक सूचना पदाधिकारी ने पत्रांक 1594-ज्ञापांक-2 दिनांक 29 दिसंबर 2014 में सूचना देने के एवज में पंचायत सचिव के पास 25 सौ रुपया जमा कराने को कहा. राजू ने 25 सौ रुपये जमा भी कराये. एक माह पूरा होने के बावजूद राजू को पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी है. 25 सौ रुपये की एवज में अब तक केवल 250 छाया कॉपी ही मुहैया करायी गयी है. इस मामले में राजू ने अगले अपील में जाने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










