नि:शक्तों को मिली सरकारी योजना की जानकारी

Published at :19 Jan 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
नि:शक्तों को मिली सरकारी योजना की जानकारी

मधेपुरा. मधेपुरा के अंतर्गत नि:शक्त, नेत्रहीन व मूक बधिर युवाओं के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधा के लिए सोमवार को कैंप का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला नियोजन पदाधिकारी नूर अहसन ने की. श्रम संसाधन विभाग बिहार पटना की ओर से जिला नियोजनालय के प्रांगण में उक्त कार्यक्रम आयोजित हुई. […]

विज्ञापन

मधेपुरा. मधेपुरा के अंतर्गत नि:शक्त, नेत्रहीन व मूक बधिर युवाओं के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधा के लिए सोमवार को कैंप का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला नियोजन पदाधिकारी नूर अहसन ने की. श्रम संसाधन विभाग बिहार पटना की ओर से जिला नियोजनालय के प्रांगण में उक्त कार्यक्रम आयोजित हुई.

इस दौरान अहसन ने राज्य व केंद्र सरकार के द्वारा शारीरिक रूप से नि:शक्त को शिक्षा, स्वास्थ्य व नियोजन में विशेष रूप से दी जा रही सुविधा की जानकारी दी. शिविर में विद्यालय, विश्वविद्यालय, अस्पताल, यात्रा एवं आयकर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी. प्रधान लिपिक नजीर हैदर ने शिक्षा के क्षेत्र की पूरी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि नेत्रहीनों के लिए पटना एवं दरभंगा में माध्यमिक स्तर तक तथा मूक एवं बधिर के लिए राज्य के अंतर्गत दरभंगा, पटना एवं भागलपुर में विद्यालय संचालित है. इसके अतिरिक्त नि:शक्त को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्त योजना एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना आदि की पूर्ण जानकारी दी. इस अवसर पर अभिषेक आनंद, विमल कुमार, शंभू प्रसाद गुप्ता, अनुसेवक, जिला नियोजनालय, मधेपुरा विरेंद्र सिंह एवं सुबेंदु कुमार आदि मौजूद थे. दिया धन्यवाद गम्हरिया. मधेपुरा के पूर्व जिप अध्यक्ष राम कुमार यादव को जिला सांसद प्रतिनिधि बनाये जाने पर गम्हरिया प्रखंड के सभी कार्यकर्ता ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है. आभार व्यक्त करने वालों में महेश्वरी यादव, रामजी, निशाद, जिला कमेटी में आए गम्हरिया के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनय शर्मा यादव, पूर्व मुखिया नरेंद्र यादव, उमेश यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि महेश कुमार, पप्पू, जागेश्वर यादव, पूर्व मुखिया शंभु यादव आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन