भूमि विवाद में फेंका तेजाब, छह झुलसे

मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित आजाद नगर मुहल्ले में रविवार की सुबह भूमि विवाद में हुई मारपीट में तेजाब फेंके जाने से एक पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गये. इसमें रिकेश पासवान की आंख में तेजाब जाने से उसकी स्थिति गंभीर है. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने रिकेश को प्राथमिक उपचार के […]
मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित आजाद नगर मुहल्ले में रविवार की सुबह भूमि विवाद में हुई मारपीट में तेजाब फेंके जाने से एक पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गये. इसमें रिकेश पासवान की आंख में तेजाब जाने से उसकी स्थिति गंभीर है.
सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने रिकेश को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया है. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल मधेपुरा में किया जा रहा है. वहीं दूसरे पक्ष ने भी पहले पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है. दोनों पक्ष से एक -एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










