तेलडीहा में पोशाक राशि वितरित

नोट- एक सौ अखबार बुक किया गया हैं.फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन – राशि वितरण करते शिक्षक. प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) स्थानीय प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेलडीहा के छात्र-छात्राओं के पोशाक राशि का वितरण किया गया. प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने बताया कि वर्ग एक से आठ तक के 374 छात्रों के बीच दो लाख 59 हजार […]
नोट- एक सौ अखबार बुक किया गया हैं.फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन – राशि वितरण करते शिक्षक. प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) स्थानीय प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेलडीहा के छात्र-छात्राओं के पोशाक राशि का वितरण किया गया. प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने बताया कि वर्ग एक से आठ तक के 374 छात्रों के बीच दो लाख 59 हजार छह सौ की राशि वितरित किये गये. मौके पर प्रधानाध्यापक कुमार ने छात्रों से कहा कि इस राशि से पोशाक जरूर खरीद कर पहने. एक तरह के वस्त्र पहन कर स्कूल आने से छात्रों के बीच समानता की भावना पनपती है. इस दौरान मौजूद अभिभावकों से शिक्षक पंकज कुमार ने आग्रह किया कि वस्त्र राशि घरेलू काम में खर्च नहीं कर बच्चों को पोशाक खरीद कर जरूर दें. सरकार का यह अतिमहत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इस अवसर पर समन्वयक रूदल पासवान, स्कूल शिक्षा समिति के अध्यक्ष रूणा देवी, सरपंच ब्रजकिशोर यादव, शिक्षक कविंद्र कुमार कवी, बेचन कुमार पासवान, सुभाष कुमार, विजय कुमार मुखिया, गुंजन देवी, टोला सेवक प्रमोद कुमार चौधरी, देव नारायण यादव, हरीकिशुन महतो, नीरज कुमार, नागे यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










