ग्वालपाड़ा में क्रिकेट मैच टूर्नामेंट शुरू

इस खबर में फोटो लगना आवश्यक हैफोटो – 05 कैप्शन – उद्घाटन करते अतिथि. पहले दिन का मैच लक्ष्मीपुर व आलमनगर में ग्वालपाड़ा.प्रखंड मुख्यालय स्थित मधुराम उच्च विद्यालय ग्वालपाड़ा के मैदान में स्व हृदय नारायण यादव क्रिकेट टूर्नामेंट 2015 का शुभारंभ मुरलीगंज नगर परिषद अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव व घैलाढ़ के जिला परिषद […]
इस खबर में फोटो लगना आवश्यक हैफोटो – 05 कैप्शन – उद्घाटन करते अतिथि. पहले दिन का मैच लक्ष्मीपुर व आलमनगर में ग्वालपाड़ा.प्रखंड मुख्यालय स्थित मधुराम उच्च विद्यालय ग्वालपाड़ा के मैदान में स्व हृदय नारायण यादव क्रिकेट टूर्नामेंट 2015 का शुभारंभ मुरलीगंज नगर परिषद अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव व घैलाढ़ के जिला परिषद सदस्य दिनेश यादव ने किया. इस टूर्नामेंट के व्यवस्थापक दुष्यंत कुमार उर्फ पिंकु यादव ने बताया कि प्रति वर्ष आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्वालपाड़ा में खेल को बढ़ावा देना है. टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे तथा इसमें 16 टीम भाग लेगी. प्रत्येक खेल 10 ओवर का होना तय किया गया है. मैच के पहले दिन आलमनगर व लक्ष्मीपुर के बीच है. टॉस जीत कर लक्ष्मीपुर की टीम पहले बल्लेवाजी करने उतरी. लक्ष्मीपुर के कप्तान मुकेश कुमार व आलमनगर टीम के कप्तान आशीष कुमार ने बताया कि उनकी टीम जीतने की पूरी कोशिश करेगी. अंपायर कुमार अग्निवेश और श्याम कुमार हैं. उद्घोषक की भूमिका राजीव रंजन व आभाष कुमार निभा रहे हैं. उद्घाटन के बाद श्वेत कमल ने दोनों टीम के खिलाडि़यों से परिचय करने बाद खिलाडियों का उत्साह बढ़ाया. मौके पर मधुराम उच्च विद्यालय ग्वालपाड़ा की प्रधानाध्यापक अंशुमाली उपस्थित थी. टूर्नामेंट में अन्नू कुमार, मुन्ना जी, अमित कुमार, हीरा दास, मनोज साह का सहयोग मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










