अज्ञात अपराधियों ने लूटी मोटरसाइकिल व मोबाइल

फोटो – 12,कुमारखंड. पूर्णिया जिले के श्रीनगर थानाध्यक्ष के चचरे भाई की कुमारखंड क्षेत्र से दो अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट ली. थाना में दिये आवेदन के अनुसार थानाध्यक्ष शंकर प्रसाद के चचरे भाई पारस अपने ससुराल जदिया गया हुआ था. वापस लौटने के क्रम में टिकुलिया व गढिया के बीच में नहर […]
फोटो – 12,कुमारखंड. पूर्णिया जिले के श्रीनगर थानाध्यक्ष के चचरे भाई की कुमारखंड क्षेत्र से दो अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट ली. थाना में दिये आवेदन के अनुसार थानाध्यक्ष शंकर प्रसाद के चचरे भाई पारस अपने ससुराल जदिया गया हुआ था. वापस लौटने के क्रम में टिकुलिया व गढिया के बीच में नहर के पास बुधवार की देर रात्रि एक अपाची से दो अज्ञात अपराधियों ने ओवर टेक किया. इस दौरान पारस को रोक कर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गयी व मोटरसाइकिल सहित मोबाइल लेकर फरार हो गया. इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. गुरुवार को पीडि़त पारस के द्वारा थाना में अज्ञात दो अपराधी के विरुद्ध आवेदन दिया गया. थानाध्यक्ष कुमारखंड के द्वारा छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










