जन समस्याओं को लेकर बैठक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2019 6:33 AM
विज्ञापन
मधेपुरा : अनुसूचित जाति जनजाति के जन समस्याओं और बिहार सरकार के विरुद्ध दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश कोइराला की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मधेपुरा के इंदिरा गांधी स्टेडियम के कला भवन सभागार में 30 सितंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मौके पर जनता […]
विज्ञापन
मधेपुरा : अनुसूचित जाति जनजाति के जन समस्याओं और बिहार सरकार के विरुद्ध दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश कोइराला की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मधेपुरा के इंदिरा गांधी स्टेडियम के कला भवन सभागार में 30 सितंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
मौके पर जनता दल यूनाइटेड महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेंद्र ऋषि देव, लोजद दलित प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नीरज ऋषि देव, हम के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार राम, हम जिला युवा अध्यक्ष संतोष कुमार राम, लोजपा दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिकंदर ऋषिदेव, हम दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंदन ऋषि देव,कांग्रेस दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण राम,बहुजन समाज के जिला अध्यक्ष विजल राम, राजद दलित प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष भूषण राम, जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष रामजी ऋषि देव, भाजपा दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद सरदार, लोजद के वरिष्ठ नेता कमल दास,लोजद प्रखंड अध्यक्ष सिंहेश्वर सत्यानंद कुमार,सुमन कुमार इत्यादि उपस्थित थे.
भाजपा देश में लगातार वटवृक्ष की तरह फैल रही
मधेपुरा. जिला के संगठनात्मक चुनाव संपन्न कराने के लिए मंडल चुनाव अधिकारी की घोषणा प्रदेश की सहमति से किया गया. इस बाबत भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्य की संख्या पूरे देश में लगभग 18 करोड़ हो गयी है.
भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी है. पार्टी के नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार वटवृक्ष की तरह फैल रहा है. सितंबर में बूथ समिति और अक्तूबर में मंडल समिति का गठन किया जायेगा. इसके लिए प्रखंड स्तर पर चुनाव प्रभारी बनाया गया है.
जिसमें सिंहेश्वर के लिए डॉ अमोल रॉय, शंकरपुर के लिए त्रिभुवन मंडल, कुमारखंड पश्चिमी के लिए अनिल यादव, कुमारखंड पूर्वी के लिए वीरेंद्र कुमार चौधरी, गम्हरिया के लिए मनोज शर्मा, घैलाढ़ के लिए चंद्रहास चौपाल, मधेपुरा पश्चिमी के लिए रामकृष्ण मंडल, मधेपुरा नगर के लिए मंटू यादव, मधेपुरा पूर्वी के लिए मनोज सिंह, मुरलीगंज पश्चिमी के लिए विनोद सरदार, मुरलीगंज पूर्वी के लिए रंजन रवि, मुरलीगंज नगर के लिए जटाशंकर कुमार, बिहारीगंज के लिए विजय कुमार यादव, ग्वालपाड़ा के लिए दीपक यादव, उदाकिशनगंज उत्तरी के लिए अरविंद अकेला, उदाकिशुनगंज दक्षिणी के लिए दीपक सिंह, पुरैनी के लिए शशिकांत झा, चौसा के लिए महादेव चौधरी तथा आलमनगर के लिए छोटे लाल पोद्दार को चुनाव प्रभारी बनाया गया है.
साथ ही उन्होंने बताया कि 14 से 20 सितंबर तक सेना सप्ताह मनाया जायेगा. साथ ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाए जाने जैसे ऐतिहासिक फैसले के बाद पार्टी बूथ स्तर पर जन जागरण और जनसंपर्क अभियान चलाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










