बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा
Updated at : 27 Aug 2019 5:53 AM (IST)
विज्ञापन

मधेपुरा : सोमवार को डॉक्टर नायडू कुमारी के पास आये मरीज का बाइक लेकर भाग रहे एक अज्ञात व्यक्ति को महिला ने धर दबोचा. जानकारी के अनुसार सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज थाना के बरेरुआ गांव निवासी राजेश कुमार भाभी खुशबू कुमारी को लेकर डॉक्टरों के पास आये थे. इस दौरान राजेश कुमार अंदर जाकर पुर्जा […]
विज्ञापन
मधेपुरा : सोमवार को डॉक्टर नायडू कुमारी के पास आये मरीज का बाइक लेकर भाग रहे एक अज्ञात व्यक्ति को महिला ने धर दबोचा. जानकारी के अनुसार सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज थाना के बरेरुआ गांव निवासी राजेश कुमार भाभी खुशबू कुमारी को लेकर डॉक्टरों के पास आये थे.
इस दौरान राजेश कुमार अंदर जाकर पुर्जा कटवाने लगा व खुशबू कुमारी क्लिनिक के बाहर खड़ी थी. इसी दौरान एक व्यक्ति ने नकली चाबी के सहारे उसके बाइक को लेकर भागने लगा. जिस पर खुशबू की नजर पड़ी तो खुशबू ने दौड़कर बाइक चालक को पकड़ा.
शोर सुनकर वहां उपस्थित लोगों ने वहां पहुंचे तथा बाइक लेकर भाग रहे अपराधी को पकड़ लिया. मौके पर फुरकान आलम ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस आकर बाइक व अपराधी को थाने ले गई. जिसके बाद राजेश कुमार ने थाना में आवेदन देकर बाइक वापस करने की मांग की. जिसके बाद थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बाइक के स्वामित्व का आधारभूत जांच करने के बाद बाइक राजेश कुमार को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




