रानीपट्टी सुखासन पैक्स के पुनर्निर्वाचन को लेकर नामांकन

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 06 Jun 2026 4:01 PM

विज्ञापन

पैक्स चुनाव को ले अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों व समर्थकों में दिखा उत्साह

विज्ञापन

कुमारखंड (मधेपुरा) से रिपोर्ट,

रानीपट्टी सुखासन पैक्स के पुनर्निर्वाचन को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया. सभी अभ्यर्थियों ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी किशोर भास्कर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. उल्लेखनीय है कि पूर्व में संपन्न पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनंत कुमार ने पप्पू कुमार यादव को पराजित कर जीत दर्ज की थी. लेकिन निर्वाचित सदस्यों द्वारा कार्यकारिणी समिति के गठन का बहिष्कार किए जाने के कारण समिति का गठन नहीं हो सका. इसके बाद निर्वाचन प्राधिकार ने चुनाव को भंग कर पुनः चुनाव कराने की घोषणा की थी.

दो प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला

पुनर्निर्वाचन के तहत 5 जून को अध्यक्ष पद के लिए अनंत कुमार ने नामांकन दाखिल किया, जबकि 6 जून को पप्पू कुमार यादव ने अपना पर्चा भरा. अध्यक्ष पद पर दोनों प्रत्याशियों के फिर से मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है. वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 5 जून को नवीन यादव, राजकुमार, बिजेंद्र यादव, अभिषेक कुमार, राजेश ऋषिदेव, लक्ष्मण मंडल, सुलेखा देवी, अनोखा देवी, रीता देवी, उषा देवी एवं दीपक कुमार ने नामांकन किया. 6 जून को चुन्नी देवी, ललन कुमार झा, रमेश कुमार, खुशबू कुमारी, लालू कुमार यादव, कंचन कुमारी, राम बहादुर गुप्ता, विपिन मलिक, सिंटू कुमारी, सोनी देवी एवं जय कृष्ण यादव ने नामांकन पत्र दाखिल कियानामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.

प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे. अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी.पुनः चुनाव की घोषणा के बाद क्षेत्र में चुनावी चर्चा तेज हो गई है और मतदाताओं की नजर आगामी मतदान पर टिकी हुई है.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन