मधेपुरा : केंद्र में सरकार बनी तो शराबबंदी कानून में करेंगे संशोधन : जीतन राम मांझी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2019 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी/मधेपुरा : मधुबनी के झंझारपुर/भैरवस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि शराबबंदी कानून केवल गरीबों को परेशान करने के लिए किया गया है. इसकी आड़ में पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित व अन्य गरीब तबके के लोगों को ही पकड़ा जा रहा है. महागठबंधन की सरकार केंद्र में आयेगी तो न सिर्फ नीतीश कुमार […]
विज्ञापन
मधुबनी/मधेपुरा : मधुबनी के झंझारपुर/भैरवस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि शराबबंदी कानून केवल गरीबों को परेशान करने के लिए किया गया है. इसकी आड़ में पिछड़े, अतिपिछड़े, दलित व अन्य गरीब तबके के लोगों को ही पकड़ा जा रहा है. महागठबंधन की सरकार केंद्र में आयेगी तो न सिर्फ नीतीश कुमार को हटाया जायेगा, बल्कि शराबबंदी कानून में भी संशोधन किया जायेगा.
वहीं, मधेपुरा में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए सरकार को जमकर कोसा. इस दौरान उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और सेना के नाम पर वोट लेना चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि आज नौजवान करोड़ों की संख्या में बेरोजगार होकर सड़क पर घूम रहे हैं. मुरलीगंज प्रखंड के बेलो के खेल मैदान में जीतन राम मांझी और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सभा को संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




