ePaper

लालू यादव ने शराबबंदी पर बिहार सरकार को घेरा, कहा- पुलिस भ्रष्ट और अत्याचारी बन चुकी है

Updated at : 16 Jul 2021 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
लालू यादव ने शराबबंदी पर बिहार सरकार को घेरा, कहा- पुलिस भ्रष्ट और अत्याचारी बन चुकी है

Lalu Yadav attack the Bihar government : बिहार के बेतिया में आठ लोगों की संदिग्ध मौत पर लालू यादव ने बिहार सरकार को घेरा है. लालू यादव ने इस दौरान बिहार पुलिस पर प्रहार करते हुए कहा कि पुलिस भ्रष्ट और अत्याचारी हो चुकी है. वहीं बेतिया में घटित इस घटना पर स्थानीय प्रशासन एक्शन में आ गई है.

विज्ञापन

बिहार के बेतिया में आठ लोगों की संदिग्ध मौत पर लालू यादव ने बिहार सरकार को घेरा है. लालू यादव ने इस दौरान बिहार पुलिस पर प्रहार करते हुए कहा कि पुलिस भ्रष्ट और अत्याचारी हो चुकी है. वहीं बेतिया में घटित इस घटना पर स्थानीय प्रशासन एक्शन में आ गई है.

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार में सुशासनी शराबबंदी से प्रतिवर्ष हज़ारों लोग ज़हरीली शराब से मर जाते है. शराबबंदी के कारण सत्ताधारी लोग बिहार में 20000 करोड़ की समानांतर अवैध इकॉनमी चला रहे है. शराबबंदी के नाम पर लाखों दलित और गरीब जेलों में बंद है. पुलिस भ्रष्ट और अत्याचारी बन चुकी है.’

वहीं राजद के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया है कि तथाकथित शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर- ज़हरीली शराब कांड! पर शर्म है कि नीतीश सरकार के निर्लज्जों को आती ही नहीं!

बता दें कि बिहार के बेतिया जिले के लौरिया: स्थानीय लौरिया व रामनगर थाना क्षेत्र के देवराज इलाके में आठ लोगों की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई है. जबकि कई के निजी अस्पतालों में भर्ती होने की खबर है. चर्चा है कि जहरीली शराब पीने से सभी की मौत हुई है और कुछ अस्पतालों में इलाजरत हैं. जबकि स्थानीय पुलिस व प्रशासन घटना से बेखबर है.

वहीं घटना के बाद दबी जुबान में जहरीली शराब की चर्चा गांवों में जोरों पर है. मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है, लेकिन वें भी कुछ बोलने का तैयार नहीं है. फिलहाल घटना को लेकर पूर्व इलाके में सनसनी है. एक साथ इतनी मौत होने से लोग सकते में हैं.

Also Read: Bihar News: पंचायत चुनाव 2021 से पहले शराब तस्करों को भेजो जेल, बक्सर एसपी के निर्देश से मचा हड़कंप

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन