युवाओं को नियमित गायत्री मंत्र व सूर्य का ध्यान करना चाहिए : मनीष

Updated:
विज्ञापन

शहर के केआरके मैदान स्थित टाउन हॉल के प्रांगण में शनिवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार की जिला इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ ने युवा उत्कर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया

विज्ञापन

लखीसराय.

शहर के केआरके मैदान स्थित टाउन हॉल के प्रांगण में शनिवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार की जिला इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ ने युवा उत्कर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया. मुख्य अतिथि के रूप में देश के चर्चित मोटिवेटर स्पीकर युवाओं के मार्गदर्शक सह प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ बिहार के प्रमुख मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते मनीष कुमार ने कहा कि यह महापरिवर्तनकारी अभियान युवा शक्ति के बिना असंभव है. स्वस्थ, शालीन, परिश्रमी, स्वावलंबी और श्रेष्ठ युवा ही देश की रीढ़ और ऊर्जामय कड़ी मानी जाती है, जो भारत को पुनः अपने गौरवशाली रूप में विश्व मंच पर स्थापित कर सकता है. आज देश की तरुणाई ही भारत का स्वर्णिम इतिहास गढ़ सकता है. यहां की मिट्टी बहुत ही पवित्र है, इस धरती पर त्रेता युग में महर्षि शृंगी ऋषि ने तपस्या किया था. आज के विद्यार्थियों को पढ़ने में मन नहीं लगता है, वो हमेशा तनाव, डिप्रेशन और निराशा में रहते हैं, जिसके करण उनकी पढ़ाई की गुणवता मे कमी आ गयी है, क्योंकि आजकल के युवा आंतरिक दृष्टि से इंटरनेट की अश्लीलता, फैशनपरस्ती, आधुनिकता और फूहड़ता के कारण स्तरहीन जीवन व्यतीत कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप युवा स्वयं को टूटता और विखरता देख डिप्रेशन, तनाव, हताश और निराशा भरी जीवन जीने के लिए बाध्य हैं. मनीष कुमार ने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नियमित गायत्री मंत्र और सूर्य का ध्यान करना चाहिए, जिससे की उनके अंदर की प्राण ऊर्जा, आत्मविश्वास, संयम और मनोबल बढ़े. संसार की सारी सफलताओं का मूल मंत्र है. प्रबल इच्छा-शक्ति, इसी के बल पर विद्या, संपत्ति और साधनों का उपार्जन होता है. नदी की तरह ही वह मनुष्य भी अपनी सफलता के लिए मार्ग निकाल ही लेता है, जिसकी इच्छाशक्ति दृढ़ और बलवती होती है, सफलता का मूल मनुष्य की इच्छाशक्ति में सन्निहित है. इससे पूर्व आंगतुक अतिथियों को ब्राइट वे पब्लिक स्कूल की छात्राएं प्राची, दिव्या, संध्या, मौसम, सोनाली, अनन्या, चाहत, राधा द्वारा स्वागत गान गाकर स्वागत किया. मौके पर संजीत कुमार, विद्यानंद सिंह, गोपाल कुमार, बंटी सिन्हा सहित तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन