शहर के नाले की साफ-सफाई का कार्य शुरू
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 15 Mar 2026 6:24 PM
विज्ञापन
सभी बड़े नाला एवं पइन को साफ-सफाई के साथ खुदाई का कार्य शुरू हो गया है
विज्ञापन
मनसिंघा पइन समेत शहर के अन्य बड़े नाले का हो रहा साफ-सफाई के साथ खुदाई
लखीसरायसभी बड़े नाला एवं पइन को साफ-सफाई के साथ खुदाई का कार्य शुरू हो गया है. प्रत्येक साल शहर के बड़े नाला एवं पइन की खुदाई एवं सफाई किया जाता है लेकिन फिर भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न रहती है. इसका मूल वजह यह है कि शहर के नाला एवं पइन पर शहर वासियों का अवैध कब्जा जमा हुआ है. बात मनसिंघा की हो या चितरंजन रोड के बड़े नाला की, सभी पर शहरवासियों का अवैध कब्जा जमा हुआ है. कई बार पइन एवं नाला का अतिक्रमण हटाने नप कर्मियों द्वारा हटाने की कोशिश की गयी लेकिन नप ईओ एवं कर्मियों को असफलता ही हाथ लगा है. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 31, 32, 30, 22, 24, 21 एवं 19 समेत अन्य वार्डों में चितरंजन रोड स्थित ड्रोलिया सिंदूर फैक्टरी से थाना चौक तक नाला पर ही दुकान एवं मकान का निर्माण करा लिया गया है, जिससे कि नाला की आधी अधूरी साफ-सफाई हो पाता है और बरसात के दिनों में जलजमाव की स्थिति बन जाती है. इस संबंध में नप कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि जिस नाला एवं पइन पर अतिक्रमण है, उसे हटाया जायेगा. बरसात के दिनों में अगर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है तो दुकान या मकान को हटाकर नाला की बुराई एवं खुदाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










