देसी शराब के साथ महिला तस्कर व 13 शराबी गिरफ्तार

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 16 Mar 2026 6:45 PM

विज्ञापन

उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों में चलाये गये सघन जांच अभियान में देसी शराब के साथ एक तस्कर व 13 शराबी को गिरफ्तार किया गया

विज्ञापन

लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों में चलाये गये सघन जांच अभियान में देसी शराब के साथ एक तस्कर व 13 शराबी को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि कजरा थाना क्षेत्र के अरमा मुसहरी से किटो उर्फ सुंदर सदा की पत्नी सलखी देवी को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रतनुपुर से बेलथुआ निवासी महेंद्र मांझी के पुत्र धारवीर मांझी, बेंगू मांझी के पुत्र दिलवर कुमार व जगदीश मांझी के पुत्र नीरज कुमार तथा अरमा निवासी कैलाश राम के पुत्र संजय कुमार, कवैया थाना क्षेत्र के जयनगर लाली पहाड़ी निवासी दासो मांझी के पुत्र सरयुग मांझी व रामचंद्र मांझी के पुत्र जीरो मांझी, छोटी दरगाह बड़ी पोखर निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र अमरेंद्र कुमार बड़हिया से चंद्रदेव यादव के पुत्र रवींद्र कुमार, ओपेंद्र दास के पुत्र छोटू कुमार, विजय यादव के पुत्र संजीव कुमार, विपिन यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार, मनोज राय के पुत्र रवि कुमार उर्फ रवि किशन व केदार राय के पुत्र छोटू उर्फ इंद्रजीत राय को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया, सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन