हर्षोल्लास के साथ की गयी विश्वकर्मा पूजा

Updated:
विज्ञापन

जिले में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा जी महाराज का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन

लखीसराय. जिले में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा जी महाराज का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान लोगों ने अपने अपने मशीनरी सामानों व वाहनों की साफ-सफाई कर उसका पूजन किया. वहीं कई जगहों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर उनका विधि विधान के साथ पूजन किया गया. इसी क्रम में शहर के वार्ड नंबर 25 स्थित श्रीश्री 108 बाबा विश्वकर्मा पूजा कमेटी, राज मिस्त्री संघ नया बाजार सूर्यनारायण घाट द्वारा भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. वहीं गुरुवार को पूजा समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. वहीं शुक्रवार को भगवान की प्रतिमा का शोभा यात्रा निकालकर किऊल नदी में विसर्जन किये जाने का कार्यक्रम तय किया गया है. पूजनोत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता सुनील कुमार राउत, संस्थापक अरविंद राम चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष मनोज राम उर्फ टाइगर, पूजा मंत्री नंद किशोर मोदी, संगठन प्रभारी राजेश कुमार चंद्रवंशी सहित सदस्य चंदन राम, गुड्डू मिस्त्री, प्रदीप मिस्त्री, रंजन मिस्त्री, विनोद पेंटर, साधन कुमार, ब्रह्मचारी यादव, भरत राम, शंकर मिस्त्री, लखन पासवान, टुनटुन मिस्त्री सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन