ePaper

विजय कुमार सिन्हा पुनः भाजपा विधानमंडल दल के उपनेता मनोनीत

Updated at : 19 Nov 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
विजय कुमार सिन्हा पुनः भाजपा विधानमंडल दल के उपनेता मनोनीत

विजय कुमार सिन्हा पुनः भाजपा विधानमंडल दल के उपनेता मनोनीत

विज्ञापन

उपनेता सिन्हा ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार

विजय सिन्हा को पुन: उपनेता चुने जाने पर लखीसराय में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

लखीसराय. भाजपा विधानमंडल दल के उपनेता जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एक बार फिर सौंपे जाने पर स्थानीय विधायक व निवर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्र एवं राज्य के शीर्ष नेतृत्व, सभी भाजपा विधायकों और विधान पार्षदों के प्रति आभार व्यक्त किया है. सिन्हा ने कहा कि उन्हें सौंपी गयी यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि बिहार के हर नागरिक की सेवा, सुशासन व विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करती है. उन्होंने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास व एक उन्नत प्रदेश के निर्माण के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक विकसित व समृद्ध बिहार के सपने को साकार करने के लिए सभी प्रयास निरंतर जारी रहेंगे.

इधर, विजय कुमार सिन्हा के पुनः विधानसभा के उपनेता चुने जाने की खबर मिलते ही लखीसराय जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्सव जैसा माहौल बन गया. स्थानीय शहीद द्वार के निकट पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं, मुंह मीठा कराया व पटाखे जलाकर खुशी का इज़हार किया. कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास आनंद ने कहा कि यह लखीसराय के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक विजय कुमार सिन्हा को फिर से बिहार सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलना इस बात का प्रमाण है कि वे एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और जनता के बीच बेहद लोकप्रिय नेता हैं.

उत्सव में सनोज शाह, मुकुलकांत, राजेश साव, प्रेम किशन, ओमप्रकाश साव, अजय कुशवाहा, गोपी कुमार, रोहित कुमार, संजय मौर्य, भोला साव, चंद्रदेव साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन