बड़हिया में ‘अनोखी लाइब्रेरी’ का हुआ उद्घाटन

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 15 Mar 2026 6:31 PM

विज्ञापन

नगर के बिजली ऑफिस गली स्थित वार्ड संख्या 20 में रविवार को अनोखी लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया गया

विज्ञापन

बड़हिया नगर के बिजली ऑफिस गली स्थित वार्ड संख्या 20 में रविवार को अनोखी लाइब्रेरी का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन राजद के पूर्व विधायक फुलैना सिंह ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक फुलैना सिंह ने इस पहल को क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि ज्ञान ही मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति है और ज्ञानी व्यक्ति कभी भूखा नहीं रहता. ज्ञान के माध्यम से व्यक्ति न केवल अपने जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि समाज को भी सही दिशा देने में सक्षम होता है. उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी के शुरू होने से शहर के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इस लाइब्रेरी में डिजिटल संसाधनों, वाई-फाई सुविधा और व्यवस्थित अध्ययन कक्ष की व्यवस्था की गई है, जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में काफी मदद मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान लाइब्रेरी की संचालक मोनी कुमारी, ग्रामीण बृजनंदन सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बबलू कुमार, सुधीर सांडिल, प्रभात कुमार, शिक्षक अनिल कुमार, सोनू कुमार, रामसरोवर कुमार, रौशन कुमार, कन्हैया कुमार, शिव कुमार, सुधांशु कुमार,दीपक सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन