चोरी की बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Jun 2024 10:05 PM
प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के खैरी गांव से दो दिन पूर्व नरेश यादव के पुत्र रवि यादव की टीवीएस बाइक चोरी ही हो गयी थी.
रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के खैरी गांव से दो दिन पूर्व नरेश यादव के पुत्र रवि यादव की टीवीएस बाइक चोरी ही हो गयी थी. जिसे लेकर तेतरहाट थाने में आवेदन दिया गया था. मंगलवार की देर रात्रि खैरी गांव के निकट ही जमुई की ओर से आ रहे बाइक पर दो लोगों को देख ग्रामीणों ने बाइक को पहचान लिया. जिसके बाद पुलिस की गश्ती वाहन में मौजूद पीटीसी सूर्यनारायण यादव के द्वारा दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जमुई जिला अंतर्गत विट्ठलपुर गांव निवासी पप्पू मंडल के पुत्र सौरभ कुमार एवं निक्कू मंडल के पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई. उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए तेतरहाट थानाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने बताया कि बाइक के साथ दोनों चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि बाइक की चेन टूट जाने की वजह से चोर बाइक को धकेल कर ले जा रहे थे. और इसी दौरान ग्रामीणों ने बाइक देखकर उसकी पहचान की. जिसके बाद गश्ती दल के द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर बाइक को बरामद कर लिया. और गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










