विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

Updated:
विज्ञापन

व्यवहार न्यायालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी

Lakhisarai news: कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय पवन कुमार झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सीमा भारतीय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम राजन कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार अग्निहोत्री, अपर न्यायिक दंडाधिकारी सह सब जज प्रथम रंजीत कुमार सोनू तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर समेत कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट:

Lakhisarai news: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), लखीसराय के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लखीसराय सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम ने किया. इस दौरान न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया.

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय पवन कुमार झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सीमा भारतीय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम राजन कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार अग्निहोत्री, अपर न्यायिक दंडाधिकारी सह सब जज प्रथम रंजीत कुमार सोनू तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर समेत कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे.

वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला विधिज्ञ संघ, लखीसराय के अध्यक्ष सुबोध कुमार और सचिव राजेश कुमार ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई. सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई.

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देना हम सभी का दायित्व है.

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने न्यायालय परिसर को हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन