दो शराब तस्कर व चार शराबी गिरफ्तार

उत्पाद पुलिस के द्वारा गुरुवार की शाम से शुक्रवार की सुबह तक चलाये गये छापेमारी अभियान में दो शराब तस्करों को अलग-अलग जगहों से कुल 13 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.
उत्पाद विभाग की शराब तस्करों व शराबियों के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी लखीसराय. उत्पाद थाना की पुलिस शराब तस्करों व शराबियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में उत्पाद पुलिस के द्वारा गुरुवार की शाम से शुक्रवार की सुबह तक चलाये गये छापेमारी अभियान में दो शराब तस्करों को अलग-अलग जगहों से कुल 13 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जबकि बड़हिया से चार शराबियों को भी पकड़ा गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक सह थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि लखीसराय थाना क्षेत्र के विद्यापीठ के पास से एक शराब तस्कर को दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसकी पहचान चानन थाना क्षेत्र के महुलिया वार्ड नंबर आठ निवासी स्व. अनिक यादव के पुत्र मनोरथ कुमार के रूप में हुई. वहीं कजरा थाना क्षेत्र के कजरा में ही छापेमारी के दौरान तीन लीटर देसी शराब के साथ वैशाली जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर वार्ड नंबर 19 निवासी रामएकबाल राय के पुत्र सह शराब तस्कर रंधीर राय को तीन लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इनके अलावा बड़हिया थाना क्षेत्र के बड़हिया में ही छापेमारी के दौरान चार शराबियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें पटना जिला के मरांची थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी विनोद दास के पुत्र बिट्टू कुमार, पश्चिम दिल्ली जिला के शख्य नगर थाना क्षेत्र के कुशक रोड नंबर एक कादीपुर निवासी विनोद राम के पुत्र सतीश कुमार व शिवशंकर राम के पुत्र विनोद राम तथा बड़हिया निवासी शिव कुमार यादव के पुत्र कुंदन कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. जिनके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




