कीटनाशक दवा खाने से ढाई वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 10 Mar 2026 6:15 PM

विज्ञापन

कीटनाशक दवा खाने से ढाई वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी

विज्ञापन

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में मंगलवार को एक ढाई वर्ष की बच्ची द्वारा गलती से घर में रखी कीटनाशक दवा खाने से उसकी हालत गंभीर हो गयी. परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद बच्ची की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार डिहरा गांव निवासी विकास कुमार की ढाई वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी ने घर में रखी खरपतवार नष्ट करने वाली दवा गलती से खा ली. परिजनों के अनुसार दवा खाते हुए बच्ची को किसी ने नहीं देखा. कुछ देर बाद बच्ची के मुंह से झाग निकलने लगा, उल्टी होने लगी और वह अचेत हो गयी. इसके बाद परिजनों को दवा खाने की जानकारी मिली. तत्पश्चात उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में बच्ची की हालत सामान्य बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन