कक्षा एक व दो के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 16 Mar 2026 6:15 PM

विज्ञापन

जमुई जिला के कक्षा एक व दो के शिक्षकों का प्रशिक्षण 16 से 20 मार्च तक होना है, जो सोमवार से प्रारंभ हुआ

विज्ञापन

शिक्षकों को प्रारंभिक कक्षा में मिशन निपुण करने को लेकर दिया जा रहा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में दो सौ शिक्षक हो रहे शामिल

लखीसराय

जमुई जिला के कक्षा एक व दो के शिक्षकों का प्रशिक्षण 16 से 20 मार्च तक होना है, जो सोमवार से प्रारंभ हुआ. प्रशिक्षण का प्रारंभ प्रातः कालीन योग सत्र से किया गया. जिसके बाद प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्य डॉ. वंदना कुमारी, व्याख्याता विश्वजीत सिंह, व्याख्याता डॉ सुनील कुमार व साधनसेवी डॉ मनोज कुमार चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को प्रारंभिक कक्षा में मिशन निपुण से अवगत कराना है. साथ ही भाषा शिक्षण में ध्वनि जागरूकता एवं रिकॉर्डिंग, आरंभिक कक्षाओं में लेखन कौशल का विकास, टीएलएम की सहायता से दो अंकों के जोड़, टीएलएम की सहायता से दो अंको का घटाव, शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन एवं आकलन जैसे प्रमुख विषयों को प्रशिक्षण में शामिल किया गया है. प्रशिक्षण में लक्ष्य मॉड्यूल के अंतर्गत कंप्यूटर शिक्षण के सत्र भी निर्धारित हैं, जिसमें दीक्षा, ई-एलओटीएस, गूगल फॉर्म, एआई का उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के लिए शामिल किया गया है. इस प्रशिक्षण में कुल दो सौ शिक्षकों में से 180 शिक्षकों ने ससमय प्रशिक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है. प्रशिक्षण में सत्र का संचालन संस्थान के व्याख्याता डॉ राजेश कुमार, मो वाशिक, स्मृति राज, डॉ. मनीषा प्रसाद, मधुमिता, प्रगति पल्लवी एवं सुनील कुमार द्वारा किया जायेगा. साथ ही साधनसेवी के रूप में मुकेश कुमार सिन्हा, बबलू कुमार पांडेय एवं सोनम सत्र संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. व्याख्याता सुषमा कुमारी प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में समस्त गतिविधियों की समीक्षा करेंगी. प्रशिक्षण में शिक्षकों की उपस्थिति तीन बार बायोमेट्रिक के माध्यम से दर्ज की जायेगी.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन