महिला समेत तीन तस्कर व तीन शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद पुलिस ने बुधवार की शाम से गुरुवार तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान के दौरान महिला समेत तीन तस्कर व तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने बुधवार की शाम से गुरुवार तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान के दौरान महिला समेत तीन तस्कर व तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद थाना के थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि किऊल थाना क्षेत्र के खगौर वार्ड नंबर पांच निवासी अशेश्वर यादव के पुत्र सुमित कुमार को 14.925 लीटर विदेशी शराब, लखीसराय थाना क्षेत्र के संतर मोहल्ला वार्ड नंबर 13 निवासी बालेश्वर मांझी के पुत्र रामेश्वर मांझी को दो लीटर देसी शराब के साथ व बड़हिया थाना क्षेत्र के बड़हिया रेलवे स्टेशन से जमुई जिला के सोनो थाना क्षेत्र के बलगहा निवासी वस्ते हेम्ब्रम की पत्नी सरिता सोने को छह लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. बड़हिया स्टेशन से ही पश्चिम बंगाल के मालदा जिला कगमारी निवासी सुनील मंडल के पुत्र हिमांशु मंडल, पश्चिम मेदनीपुर जिला के सिंगला थाना क्षेत्र के बेलुरिया निवासी स्वपन कुमार प्रमाणिक के पुत्र समीरन प्रमाणिक एवं मालदा जिला व थाना क्षेत्र के सोभानगर निवासी सहदेव पाल के पुत्र देवव्रत पाल को शराब के नशे में पकड़ा गया है. सभी के विरूद्ध उत्पाद थाना लखीसराय में उत्पाद विभाग के सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन