13 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर व नौ शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 13 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर व नौ शराबी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 13 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर व नौ शराबी को गिरफ्तार किया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के रजौना मुसहरी निवासी कमलेश्वर मांझी के पुत्र रवि मांझी को पांच लीटर, तेतरहाट निवासी ललन चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी को सात लीटर व रामगढ़ चौक कामतानगर निवासी दुख चौधरी के पुत्र नरेश चौधरी को एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि रजौना से कुटर मांझी के पुत्र दुखी मांझी, राजनंदन सिंह के पुत्र सूरज सिंह, बड़हिया से वैशाली जफराबाद निवासी रवींद्र सिंह के पुत्र साकेत कुमार सिंह, दयाशंकर सिंह के पुत्र नीतेश कुमार, गोहरी से परसामा निवासी मोकन चौधरी के पुत्र पिंकु चौधरी, खगौर निवासी सीताराम यादव के पुत्र धर्मेंद्र कुमार, इंगलिश वार्ड नंबर दो सुभाष भारद्वाज के पुत्र सन्नी भारद्वाज व महेश चंद्रवंशी के पुत्र रितिक कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन