पुलिस पर पथराव मामले में दो युवती सहित तीन लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव मामले में दो युवती सहित तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय पुलिस ने अलीनगर पंचायत के खर्रा गांव से पुलिस दल पर पथराव करने के आरोप में दो युवती व एक युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया है. तीनो आरोपित एक परिवार के हैं. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम ने बताया कि मामले में पुलिस ने खर्रा गांव के रहने वाले जद्दू राम के पुत्र प्रिंस कुमार व दो पुत्री पूनम कुमारी व खुशी कुमारी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल 2025 को पुलिस जब वारंटी को गिरफ्तार करने खर्रा गांव पहुंची तो उक्त लोगों द्वारा पुलिस दल पर पथराव किया था. पथराव में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गये. 29 जून को भी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन