महिला सहित तीन शराब तस्कर व एक शराबी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर देसी शराब के साथ तीन तस्करों सहित एक शराबी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर देसी शराब के साथ तीन तस्करों सहित एक शराबी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के सिरखिंडी गांव में छापेमारी के दौरान उसी गांव के वार्ड संख्या छह निवासी स्व. भूषण चौधरी की पत्नी रंजू देवी को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि चानन थाना क्षेत्र के संग्रामपुर में छापेमारी के दौरान एक बाइक व 12 लीटर देसी शराब के साथ भंडार गांव के ही वार्ड नंबर चार निवासी छोटू सिंह के पुत्र सह बाइक चालक प्रिंस कुमार एवं उसी वार्ड के फूलचंद साव के पुत्र नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. जबकि चानन थाना क्षेत्र के गोबरदाहा में छापेमारी के दौरान शराब के नशे में उसी गांव के बिंदो कोड़ा के पुत्र बच्चन कोड़ा को गिरफ्तार किया गया है. सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मेदनीचौकी से हंगामा करते दो शराबी को गिरफ्तार मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदनीचौकी से दो शराबी को हंगामा करते मेदनीचौकी पुलिस हिरासत में लिया गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि मेदनीचौकी निवासी सुरेश महतो के पुत्र 22 वर्षीय रामकीर्तन कुमार तथा इसी गांव के सतीश महतो के 23 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पकड़ा गया, फिर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया गया, जहां डॉक्टर ने एल्कोहल की पुष्टि की. फिर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया. ———————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन